सरायपाली
सरायपाली :भाषण में डिंपल डड़सेना प्रथम स्थान

सरायपाली . जिला स्तरीय एवं चार-स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 25 नवंबर को साइंस कॉलेज में आयोजित था। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागी के रूप में भाग लिया। इसमें प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन बालसी सरायपाली बीएड तृतीय सेमेस्टर की छात्रा डिंपल डड़सेना को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कॉलेज के प्राचार्य राजेंद्र चौधरी एवं सहायक प्राध्यापक दमयंती पटेल, मुकेश पटेल, रमा रवानी, विजय प्रधान, कुश शर्मा आदि ने छात्रा डिंपल की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
AD#1

























