महासुमंद
महासमुंद:गर्ल्स हॉस्टल से MBBS छात्रा की सोने की अंगूठी पार पढ़े पूरी खबर

महासमुंद। त्रिमूर्ति कॉलोनी स्थित नालेजनुक गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली MBBS छात्रा श्रेया सिंह के कमरे से सोने की अंगूठी चोरी होने का मामला सामने आया है। छात्रा ने सिटी कोतवाली महासमुंद में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार 20 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10:20 बजे छात्रा के कमरे से सोने की अंगूठी गायब हो गई। छात्रा ने कमरे में सफाई करने वाली कर्मी रूकसार बेगम पर संदेह जताते हुए उससे पूछताछ की। इसके बाद हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें सफाई कर्मी की कुछ गतिविधियां संदिग्ध नजर आने की बात शिकायत में कही गई है।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई तथा सीसीटीवी कैमरे की मूल फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई। छात्रा की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AD#1





























