महासमुंद: डंडा से पिटाई


महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में उषा साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड न0 7 नयापारा महासमुन्द की निवासी है, रोजी मजदुरी काम करती है। दिनांक 23.02.2024 को रात 07.30 बजे बेटा अमन साहू नयापारा संतोषी मंदिर के पास मोहल्ले का निवासी पप्पू पटेल और सचीन पटेल के साथ पुरानी बात को लेकर वाद विवाद हो रहा था, वाद विवाद को सुन कर संतोषी मंदिर के पास गयी और बोली की क्यो वाद विवाद कर रहे हो तो पप्पू पटेल और सचीन पटेल दोनो एक राय होकर स्वयं को और बेटे अमन साहू को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किये। मारपीट से बेटे के सिर व पैर में चोटे आयी व सिर में चोट आयी है घटना को देख व सुनकर आकश साहू द्वारा 108 एम्बुलेंस को बुलाया व जिला अस्पताल महासमुन्द ईलाज हेतु ले गये। जहा से डां0 साहब द्वारा बेटे अमन साहू को रिफर करने पर अकाल पुरख अस्पताल महासमुन्द में ईलाज हेतु भर्ती किया जो अभी ईलाज चल रहा है। घटना को मोहल्ले का द्रोपती नायक , मुक्ता यादव, बुंदा स्वीपर देखे सुने है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























