महासुमंद

महासमुंद :बीच बचाव करने पर बांस के डंडे से पिटाई

महासमुंद. आरक्षी केन्द्र में खोमन सेन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बेलसोण्डा भाठापारा वार्ड नं0 7 थाना जिला महासमुंद का निवासी है कक्षा 8वीं तक पढा है तथा सेलून में काम करता है कि पूर्व विवाद झगड़ा को लेकर दिनांक 25 अक्टूबर के करीब 02 बजे दोपहर रेल्वे कालोनी घर के पास गांव के पिंटू यादव, रमशीला यादव, उनके भाभी अनुपा सेन से विवाद झगड़ा कर रहे थे जिसे देख उनके मां अमरिका सेन, बहन रानू सेन, जीजा राकेश सेन विवाद झगड़ा को देख बीच बचाव करने गये तो रमशीला यादव एवं पिंटू यादव द्वारा अश्लील गाली गलौज करते जान से मारने की धमकी देते एक राय होकर पिन्टू यादव द्वारा बांस के डंडा से एवं रमशीला यादव द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करने से उनके मां अमरिका सेन को सिर, दोनो हाथ एवं बहन रानू सेन को बांये हाथ में, जीजा राकेश सेन को बांये हाथ में चोट लगी है घटना को रोहित सेन एवं प्रितम सेन के साथ बीच बचाव किया एवं घटना को देखे सुने है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!