सरायपाली

सरायपाली :कलेंडा ने 5 विकेट से जीत दर्ज की

सरायपाली (काकाखबरीलाल). ग्राम खैरमाल में आयोजित आठ दिवसीय क्रिकेट के प्रतियोगिता में फाइनल मैच कलेंडा और कुसमीसरार के मध्य खेला गया। इसमें कलेंडा ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक किस्मतलाल नंद न थे। अध्यक्षता अर्जुडा सरपंच चित्रसेन बिसी ने की।

विधायक नंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेल को विशेष च महत्व दे रही है। जिसके चलते हमारे में जो ग्रामीण खेल लुप्त हो रहे थे उसे । आज गांव-गांव में खेला जा रहा है। नंद ने विजेता टीम को शुभकामनाएं । दी और उपविजेता के खेल की भी प्रशंसा की। उन्होंने युवक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज बिसी की मांग पर तत्काल मंच निर्माण के लिए 2 लाख रुपए स्वीकृत किया गया।

मैदान को देखकर विधायक ने भविष्य में इसे मिनी स्टेडियम बनाने के लिए प्रयास करने की बात कही। उन्होंने युवा खिलाड़यिों को अपने स्वस्थ शरीर के लिए निरंतर खेल खेलते रहने की अपील की।विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडी उपाध्यक्ष राजा अग्रवाल, छत्तीसगढ़ चौहान
सेना के प्रदेश अध्यक्ष चातुरी चौहान, युवा समाज सेवी रुपेश कुमार, कांग्रेस नेता व पीसीएस उपाध्यक्ष सतीश साहू, कांग्रेसी नेत रोमी सलूजा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज बिसी, सुरेन्द्र चौधरी मौजू थे। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए हिमांशु को मैन आफ टूर्नामेंट, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज प्रकाश फिल्डर प्रवीण, गेंदबाज गणेश सर्वश्रेष्ठ कीपर सुनील को दिया गया फाइनल मैच में मैन आफ द मैच खीरोद को दिया गया। इस अवस पर पीसीएस उपाध्यक्ष मनोज नंद सचिव चुड़ामणि साहू, सलाहका युधिष्ठिर साहू, मिनकेतन पटेल देवदत्त बारीक, खितिपति साहू किरोटी स्वाई, मालिकराम पटेल आयोजन समिति के पिंकू मिश्रा नवीन बाघ, रिंकू मिश्रा सहित आयोजन समिति के सदस्यगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!