सरायपाली : बैतारी के पास टेलर वाहन ने बाईक सवार को कुचला हुई मौत

सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में योगेन्द्र ग्राम भोथलडीह डीपापारा का रहने वाला है । खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 29 अक्टूबर कि दोपहर को भोथलडीह रोड पर खडा था कि उसी समय उनके मोबाइल पर फोन आया कि ग्राम बैतारी के पास तुम्हारे जीजा हरीशचन्द्र नायक का 03.20 बजे दोपहर को टेलर वाहन क्रमांक CG 06 MK 9162 से दुर्घटना हो गया है। टेलर में हरीशचन्द्र नायक की मोटर सायकल फसा हुआ है तथा टेलर को भगाते हुये ड्रायवर भोथलडीह की ओर ले जा रहा है फिर वह तुरंत रोड पर टेलर के आने का इंतजार किया इशारा करने पर फिर टेलर वाला वाहन को नहीं रोका उनके पीछे पीछे ग्राम रेहटीखोल तक गया रेहटीखोल के पास नाका वालो ने उक्त टेलर को रोकवाया चालक को नाम पता पूछा तो अपना नाम सरोज कुमार यादव पिता धनेश्वर यादव उम्र 32 वर्ष साकिन मिर्जापुर परसीभगत के टोला पोस्ट आफिस मिर्जापुर थाना जनताबाजार जिला छपरा, बिहार का रहने वाला बतलाया जिन्होंने अपने टेलर वाहन को काफी तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये NH 53 ग्राम बैतारी बंसल आटो के पास पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया हैएक्सीडेंट होने से जीजा हरीशचन्द्र बुरी तरह से कुचल जाने से मौत हो गया है तथा उसकी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GL 3027 बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है तथा टेलर में फस कर घटनास्थल से 05 कि0मी0 दुर भोथलडीह बाजार के पास रोड पर पडा है। घटना को रोड पर चलने वाले व आसपास के लोगो ने देखे व डायल 112 को फोन किये पुलिस ने 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.



























