महासमुंद

महासमुंद:ट्रक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

महासमुंद। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे 45 वर्षीय प्रहलाद राजपूत की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 को प्रहलाद राजपूत निवासी ग्राम कोसमी अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 D 4349 से शादी कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम बेलसोंडा जा रहे थे। इसी दौरान एचपी पेट्रोल पंप बेलसोंडा के पास घोड़ारी की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 06 M 1557 के चालक ने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में प्रहलाद को गंभीर चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वे घर चले गए। तबीयत बिगड़ने पर 20 अप्रैल को उन्हें रायपुर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 21 अप्रैल की सुबह करीब 7:15 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पीएम रिपोर्ट में शरीर पर कई जगह गंभीर चोट एवं ट्रॉमा के कारण मृत्यु होना बताया गया है। मर्ग जांच में ट्रक चालक का कृत्य धारा 281, 125(ए) एवं 106(1) बीएनएस के तहत अपराध पाए जाने पर थाना महासमुंद में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!