सरायपाली

सरायपाली में 4 सितंबर को उपलब्ध रहेगी अग्रवाल नर्सिंग होम की पीडियाट्रिक टीम

सरायपाली। बच्चों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना की पीडियाट्रिक टीम 4 सितंबर 2026 को सरायपाली में उपलब्ध रहेगी। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया जा सकेगा।
अग्रवाल नर्सिंग होम की टीम में डॉ. अमित अग्रवाल, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. मुकेश ठाकुर, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. संतोष घोटमारे, MD पीडियाट्रिक शिशु रोग विशेषज्ञ तथा डॉ. दीक्षित जे. राम, शिशु रोग विशेषज्ञ, SMS मेडिकल कॉलेज जयपुर शामिल हैं।
चिकित्सकीय परामर्श प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेगा। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समय पर विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा सरायपाली क्षेत्र के लोगों के लिए उपयोगी होगी।
अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक/संतोषी माता मंदिर के पास, सरायपाली में विशेषज्ञों से परामर्श लिया जा सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!