सरायपाली: हाथ मुक्का से मारपीट


सरायपाली (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में सुशील कुमार साहु ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं0 09 झिलमिला में रहता है। वर्तमान में कृषि उपज मण्डी समिति सरायपाली में सचिव के पद पर पदस्थ है। दिनांक 21.01.24 को शाम के 5.30 बजे के आसपास घर से गांव का मुख्य तालाब जा रहा था कि देवार्चन प्रधान के घर के सामने जागेश्वर प्रधान उर्फ जागे परछी में बैठा था उसी समय पुरानी बात को लेकर अश्लील गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा जागेश्वर प्रधान को गाली गुप्तार करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुचाया । मारपीट करने से बांये हाथ के तर्जनी अंगुली पर चोट लगा है उक्त घटना को देवार्चन प्रधान, श्यामलाल भोई एवं रमाकान्त प्रधान देखे सुने है तथा बीच बचाव किये है । पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























