सिघोडा: बच्चों के बेहतर इलाज के लिए नवजीवन अस्पताल में डॉ. सुनीता लकड़ा हर गुरुवार को रहेंगी उपलब्ध

सरायपाली। क्षेत्र के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र नवजीवन मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल (सिंघोड़ा, एनएच-53) में बच्चों के स्वास्थ्य की संपूर्ण देखभाल के लिए विशेष ओपीडी सेवा शुरू की गई है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुप्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ (MD Pediatrics) डॉ. सुनीता लकड़ा प्रत्येक गुरुवार को अस्पताल में उपस्थित रहेंगी।
डॉ. सुनीता लकड़ा नवजात शिशुओं से लेकर किशोर उम्र तक के बच्चों की हर छोटी-बड़ी बीमारियों का इलाज करेंगी। इस सेवा के तहत बच्चों का टीकाकरण, शारीरिक व मानसिक विकास का मूल्यांकन, सर्दी-खांसी, बुखार, दमा, एलर्जी, पाचन संबंधी समस्याएं और कुपोषण दूर करने के लिए उचित पोषण परामर्श दिया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में क्षेत्र के बच्चों को सुरक्षित और समर्पित स्वास्थ्य सेवाएं देना उनकी प्राथमिकता है। परामर्श या अपॉइंटमेंट के लिए मोबाइल नंबर 92442 84383 पर संपर्क किया जा सकता है।






























