सरायपाली

बलौदा:जगन्नाथ मंदिर निर्माण में लगे मिस्त्री से मारपीट, जातिसूचक गाली देने का आरोप

जगन्नाथ मंदिर निर्माण में लगे मिस्त्री से मारपीट, जातिसूचक गाली देने का आरोप
बलौदा। ग्राम मुंडपहार में जगन्नाथ मंदिर निर्माण कार्य में लगे एक मिस्त्री के साथ रास्ता रोककर मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ थाना बलौदा में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, ओडिशा के ग्राम भुवनेश्वरपुर निवासी सुनील बरिहा अपने साथी अमित और यशवंत के साथ पिछले 5-6 वर्षों से ग्राम मुंडपहार में जगन्नाथ मंदिर निर्माण कार्य में मिस्त्री के रूप में काम कर रहा है। 30 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने साथियों के साथ नदी से नहाकर अस्थायी निवास मंगल भवन की ओर लौट रहा था। इसी दौरान प्रदीप साहू ने रास्ता रोककर उनके बारे में पूछताछ की।
आरोप है कि पहचान बताने के बाद प्रदीप साहू ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच ललित साहू और जयप्रकाश साहू भी मौके पर पहुंच गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसके तथा उसके साथियों के साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की।
घटना की जानकारी मिलने पर जगन्नाथ समिति के सुरेंद्र साहू उर्फ बाबा तथा बीच-बचाव के लिए पहुंचे राकेश साहू भी मौके पर पहुंचे। शिकायत के मुताबिक उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद पीड़ित ने थाना बलौदा में आवेदन देकर प्रदीप साहू, ललित साहू और जयप्रकाश साहू के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने जाति संबंधी दस्तावेज बाद में प्रस्तुत करने की बात कही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!