पिथौरा

पिथौरा:तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल

पिथौरा। ग्राम झलप निवासी दाऊद तिवारी उर्फ धन्नू 19 सितंबर को मोटरसाइकिल से पिथौरा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान करीब सुबह 11:30 बजे चांदापारा गड़बेड़ा मोड़ एनएच-53 के पास विपरीत दिशा से आ रहे जॉनडियर ट्रैक्टर क्रमांक CG06 HH 1906 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक CG06 HB 3806 को सामने से टक्कर मार दी।
हादसे में दाऊद तिवारी के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया। वर्तमान में उसका बी.वाई. हॉस्पिटल, कमल विहार रायपुर में उपचार चल रहा है।
घटना को लेकर दाऊद की मां कुसुम तिवारी ने 22 सितंबर को थाना पिथौरा पहुंचकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 125(ए) एवं 281 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!