पवन बने जिला कार्यकारिणी सदस्य

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल @पिथौरा। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू की सहमति से अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है जिसमे पिथौरा के युवा भाजपा नेता पवन अग्रवाल को जिला कार्यकारणी सदस्य नियुक्त किया है।
अपनी नियुक्ति पर पवन अग्रवाल ने जिला अध्यक्ष एतराम साहू संसद रूपकुमारी चौधरी बसना विधायक सम्पत अग्रवाल महासमुंद विधायक राजू सिंहा बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष
अमन वर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे कहा है कि पार्टी में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़कर युवा मोर्चा को मजबूत करने का कार्य करूँगा। इस अवसर पर पूर्व मंडल उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल ने कहा की जिला कार्यकारिणी में पवन अग्रवाल के सदस्य बनने से निश्चित ही पार्टी मजबूत होगी एवं कार्यकर्ताओं को संबल मिलेगा वहीं श्री अग्रवाल ने कहा की पार्टी द्वारा पवन अग्रवाल को जिला कार्यकारिणी में सदस्य बना कर सही समय में सही कदम उठाया है।




























