ग्राम तेंदुकोना में मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा पर्व

नंदकिशोर अग्रवाल, काकाखबरीलाल @ पिथौरा। समीपस्थ ग्राम तेंदुकोना में कल पंडित भागी रथी दुबे एवं उनके शिष्यों के द्वारा वृहद स्तर पर गुरुपूर्णिमा पर्व को धूमधाम से मानने का निर्णय लिया गया है।इस वृहद कार्यक्रम के आयोजक पंडित भागीरथी दुबे ने दी जानकारी के अनुसार प्रथम सत्र में गुरुपूजन एवम दीक्षा समारोह सुबह 10 बजे से 12 बजे तक,ततपश्चात 12 बजे से 2 बजे तक महासमुंद जिले से पधारे करीब 100 शिक्षकों का अभिनन्दन,सम्मान एवम प्रशस्ति पत्र प्रदान, एवं दो पहर 2 बजे महाप्रसादी वितरण किया जावेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवम सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, प्रांताध्यक्ष सर्व ब्राम्हण समाज रायपुर – श्री ललित मिश्रा जी, जिला शिक्षाधिकारी महासमुंद श्री बी.एल देवांगन जी,जिला समन्वयक श्री रेख राज शर्मा जी,पर्यावरण विद श्री डॉक्टर विश्वनाथ पाणिग्रही जी,सरपंच ग्राम कौहकूड़ा श्रीमती देवनतीन दिलीप दीवान जी व दिनेश अग्रवाल जी अध्यक्ष ग्राम विकास प्रमुख,मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम तेंदुकोना के अग्रवाल धर्मशाला में भब्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर आयोजन पंडित भागीरथी दुबे एवं उनके शिष्यों ने इस कार्यक्रम में सभी लोगों से बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति देने का आग्रह समस्त ग्रामवासी एवं आसपास के क्षेत्र के निवासियों से किया है।
































