महासुमंद

महासमुंद: ताला तोड़कर ले उडे़ कीमती जेवरात

महासमुंद (काकाखबरीलाल).  आरक्षी केद्र में नेहा गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह  वार्ड न0 11 वृन्दावन कालोनी नयापारा महासमुंद मे अपने परिवार सहीत रहती है, कक्षा 12 वी तक पढाई की है, घरेलु काम करती है। दिनांक 17.08.24 के सुबह 10.30 बजे राखी त्यौहार के लिए अपने ढेड सास  वीणा गांधी के घर ग्राम धवलपुर गरियाबंद अपने  पति, बच्चो के साथ घर में ताला लगाकर गये थे। राखी त्यौहार मनाकर दिनांक 20.08.24 के सुबह 10.30 बजे वापस घर नयापारा महासमुंद आये तो देखे की घर के सामने शटर दरवाजा में अंदर और बाहर ताला लगाये थे वह नहीं था ,शटर दरवाजा लगा हुआ था, घर अंदर जाकर देखे तो टीव्ही रूम का  ताला टुटा व निचे पढा था उसके सामने वाला रूम का दरवाजा खुला था, दोनो रूम में लोहे की आलमारी रखी हुई दोनो का दरवाजा खुला हुआ था, सामान बिखरा पडा हुआ था। टीव्ही रूम में आलमारी के अंदर रखे सोने का आयरिंग 02 नग कीमती 25000 रूपये, सोने का मंगल सुत्र 01 नग कीमती 20000 रूपये, सोने के अंगुठी 02 नग कीमती 14000 रूपये, सोने का लाकेट 03 नग कीमती 4000 रूपये, सोने का गेहु का दाना 05 नग कीमती 7000 रूपये एवं चांदी का पायल 03 जोडी कीमती 28000 रूपये, चांदी का हाफ करधन 02 नग कीमती 4000 रूपये, चांदी का बाजुबंद 01 नग कीमती 1500 रूपये, चांदी की बिछिया 05 जोडी कीमती 1000 रूपये कुल कीमती 104500 रूपये नहीं था, कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे घर के दरवाजा मे लगे ताला तोडकर अंदर घुस कर कमरा में रखे आलमारी के लाकर को तोडकर उक्त सामान को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!