पिथौरा: ट्रक में लोड कपड़े बंडल ले उड़े चोर जानिए मामला

पिथौरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत ट्रक में लोड कपड़े बंडल चोरी का मामला सामने आया है।नरेन्द्र कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह निवासी तुलसीपाल थाना बनरपाल जिला अंगुल ओडिशा का रहने वाला है। पेशे से ट्रक ड्रायवरी का काम करता है कि दिनांक 11/02/2026 को अपने वाहन क्रमांक OR 19 L 1027 से ग्रेट इंडिया रोडवेज मेटल पार्क गोदाम रायपुर से पार्सल लोड कराकर रात्रि 09.30 बजे रायपुर से बौद्ध ओडिशा के लिये रवाना हुआ था । ग्राम जामपाली स्थित पेट्रोल पंप के पास जामपाली ढाबा में खाना खाकर रात्रि 11.00 बजे के आसपास अपने ट्रक में सो रहा था रात्रि 03.00 बजे के आसपास उठकर अपने गाडी को चेक किया तो गाडी का त्रिपाल फटा हुआ था ट्रक में चढकर देखा तो ट्रक से कुछ बंडल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। कितने बंडल चोरी हुयी है पता नहीं चला था जब बौद्ध ओडिशा पहुंचकर माल उतरवाया तो पता चला कि गाडी से 06 बंडल कपडा का चोरी हुआ है। उसका सही मुल्य नहीं बता सकता । अंदाज से 35000 रूपये के आसपास चोरी हुआ होगा। माल मालिक माल का बिल देखकर चोरी का सही कीमत बता सकता है। पुलिस ने 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




























