महासमुंद:स्कूटर वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मारी ठोकर

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत स्कूटर वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है।मोहित इसरानी ने पुलिस को बताया कि वह निवासी महानदी रेसिडेन्सी महासमुंद तहसील व जिला महासमुंद (छ.ग.) का रहने वाला है। दिनांक 29/03/2026 को दोपहर 2:50 बजे अपने ऑफिस से घर भोजन करने जा रहा था। फोरेस्ट ग्राउड के पास अपने दिशा में संतुलित वेग से वाहन चलाते पहुंचा था तभी पीछे से वाहन स्कूटर क्रमांक सी.जी. 04 क्यू.एच. 4841 का चालक अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चालन कर वाहन क्र. सी.जी. 06 जी.जेड. 8777 को ठोकर मारकर दुर्घटना कर दिया। जिससे अपनी वाहन के सहित सड़क में गिर गया बाए पैर में चोट आयी है तथा वाहन स्कूटर क्रमांक सी.जी. 04 क्यू.एच. 4841 के चालक भी सड़क में गिर गया था जिससे उसे भी चोटे आयी है। दुर्घटना वाहन स्कूटर क्रमांक सी.जी. 04 क्यू.एच. 4841 के चालक के तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चालन कर ठोकर मारने से घटित हुई है। पुलिस ने 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























