महासुमंद

महासमुंद : आर.बी.सी. 6-4 के तहत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

कलेक्टर  प्रभात मलिक ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 05 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम बम्हनी की मृतिका सेजल साहू, ग्राम लभराखुर्द के मृतक श्री गौरिषी सांवरा तथा पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम बंजारीडीपा के मृतक विकास भोई एवं ग्राम अरण्ड के मृतक श्री प्रदीप ध्रुव के निकटतम वारिसान के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सांप के काटने से मृत्यु होने पर विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम तुमाडबरी की मृतिका श्रीमती थनवारीन ध्रुव के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!