बागबाहरा:कुल्हाड़ी से वार

बागबाहरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में निलसिंग दीवान ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह निवासी ग्राम-सोहागपुर (नवागांव थाना – बागबाहरा, जिला- महासमुन्द (छ.ग.) का निवासी है, जो कि सोहागपुर (नवागांव) में छोटे से किराना दुकान का संचालन कर अपने परिवार का गुजर बसर करता है, दिनांक 09.07.2024, समय: सुबह 11 बजे, दुकान में गांव के ही संतोष चन्द्राकर पिता नोखेलाल चन्द्राकर जो कि हमेशा के तरह नशे मे धूत होकर उधारी की मांग करने लगा पर छोटा दुकान उधार देने के लिए मना किया तो, संतोष चन्द्राकर के द्वारा उग्र होकर गंदी गंदी गाली देने लगा और दूसरे कुल्हाड़ी छिनकर वार कर दिया, अपने बचाव के रोका तब, उसके कलाई में पहने चुड़े से बाई आंख के बाजू में जख्म लगा गया, जिसकी प्रत्यक्ष गवाह गांव के ही दिलीप कुमार पिता जीवराखन कंवर, टीकम सिंग पिता भानसिंग कंवर है, संतोष चन्द्राकर के इस अदातन रवैये से पूरे परिवार भयभित है, कि कही कभी भी हम पर वार ना कर दें । जान से मारने की धमकी देता है पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.






















