बागबाहरा
बागबाहरा:लापरवाही से वाहन चलाना पड़ा भारी, बाइक सवार घायल

बागबाहरा। ग्राम दाबपाली थाना तेंदूकोना निवासी भारत सिंह ध्रुव ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वे खेती-किसानी का कार्य करते हैं। 27 मई 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे वे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HE 8562 से निजी कार्य से बागबाहरा आ रहे थे।
एफसीआई गोदाम के सामने NH-353 रोड पर पहुंचने के दौरान पीछे से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 AS 8863 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में भारत सिंह ध्रुव सड़क पर गिर गए, जिससे उनके दाहिने पैर के घुटने, दाहिनी कोहनी और दाहिने कंधे में चोट आई।
घटना को भोलाराम चौहान सहित अन्य लोगों ने देखा। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ धारा 125(ए)-BNS एवं 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
AD#1




























