बागबाहरा

बागबाहरा: किराना दुकान में चोरों ने बोला धावा

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत किराना दूकान में चोरी का मामला सामने आया है। समारू साहू ने पुलिस को बताया कि वह  वार्ड क्र 02 हरनादादर थाना बागबाहरा का रहने वाला है।  घर में छोटा सा किराना का दूकान है जिसको  चलाता है । रोज की भांति दिनांक 08/01/2025 के रात्रि 08.00 बजे अपने दूकान में ताला बंद करके अपने दूसरे मकान में सोने चला गया दिनांक 09.01.2025 के सुबह 09.00 बजे दूकान खोलने आया तो देखा कि पीछे की दरवाजा का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला हुआ था तब  सामने की दरवाजा में लगा ताला को खोलकर अंदर गया तो देखा दूकान में रखा सामान बिखरा पडा हुआ था और कुबेर मुर्ति वाला गुल्लक में रखा चिल्हर पैसा गुल्लक एवं पैसा नही था और गल्ला खुला हुआ था तब सामान की मिलान किया तो गल्ला में रखा करीबन 500 रूपये एवं 04 पैकेट आशिकी गुटखा कीमती 500 रूपये ,02 नग  र्स्ट्रीग कोल्ड्रिंग कीमती 40 रूपये  ,05 नग मेंगो फ्रुटी छोटा वाला कीमती 50 रूपये  एवं गुल्लक में करीबन 3000 रूपये गुल्लक सहित कुल रकम करीबन 4090 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा पीछे की दरवाजा की ताला को तोडकर अंदर प्रवेश कर ले गया है।  पुलिस ने305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!