महासमुंद

तुमगांव: घर छोड़ने की धमकी देकर महिला से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

तुमगांव। पूर्णिमा कुर्रे ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह भोरिंग की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 29 मई 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे वह अपने घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली धरमशीला, इंदल, बबली और कविता उनके घर के गेट के सामने आकर गाली-गलौज करने लगीं और घर छोड़ने की धमकी दी।
शिकायत के अनुसार, शोर सुनकर जब पूर्णिमा कुर्रे घर से बाहर आईं तो आरोपियों ने उनके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी दोनों बेटियों के साथ भी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!