महासुमंद
महासमुंद:बिहान संविदा भर्ती की दावा-आपत्ति निराकरण व अंतिम सूची जारी

महासमुंद। जिला पंचायत महासमुंद द्वारा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों के परीक्षण एवं दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद संबंधित सूचियां जारी कर दी गई हैं।
जारी सूचना में दावा-आपत्ति निराकरण सूची, मेरिट सूची, पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की अंतिम सूची शामिल है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार संबंधी सूचना भी जारी की गई है।
अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित सभी सूचनाओं का अवलोकन जिला पंचायत महासमुंद के सूचना पटल अथवा जिले की आधिकारिक वेबसाइट mahasamund.gov.in पर कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थियों से निर्धारित कार्यक्रम एवं निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
AD#1






























