बागबाहरा
बागबाहरा : पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ युवक को दबोचा

बागबाहरा पुलिस ने चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास एक चोरी की बाइक जब्त की है। आरोपी ने 6 जुलाई को घटना को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ ग्राम ग्राम लाठोर थाना लाठोर जिला बलांगीर ओडिशा निवासी संदीप बाघ पिता तेजू बाघ (19) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक बाइक भी जब्त की है। उसका नंबर सीजी 06 जीएम 9508 है।ग्राम वार्ड क्रमांक 6 लालपुर के एक घर के सामने से चुराई थी। ग्राम चरौदा निवासी दुशासन चक्रधारी निजी अस्पताल में काम करता है। 6 जुलाई की रात को ड्यूटी करने के बाद सुबह अपनी बाइक को किराए के मकान वार्ड क्रमांक 6 लालपुर गया और बाइक को बाहर में खड़ी कर अंदर गया। घर से बाहर निकला तो देखा कि उसकी बाइक नहीं थी।
AD#1

























