महासुमंद

महासमुंद:पुराने रंजिश को लेकर लोहे के पाईप से वार

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत पुराने रंजिश को लेकर लोहे के पाईप से मारपीट का मामला सामने आया है।अमन साहू ने पुलिस को बताया कि वह  वार्ड नं 07‍ नयापारा महासमुंद का रहने वाला है कक्षा 08 वी तक पढाई किया गया हु रोजी मजदूरी का काम करता है कि दिनांक 01.10.25 की शाम 06.00 बजे  अपने मोटर सायकल से संतोषी मंदिर के पास गया था मोटर सायकल को खडी कर संतोषी मंदिर के सामने दुर्गा माता का विसर्जन कार्यक्रम चल रहा था जिसे  वहीं पर खडा होकर देख रहा था तभी  मोहल्ले का खिलेश भोसले और टिकेश्वर चंद्राकर मेरे पास आये और बोले कि चल तुझे बॉस बुला रहा है फिर  बोला कि कौन बॉस। फिर वे दोनों  जबरदस्ती धक्की मुक्की करते हुये भवन के अंदर ले गये, वहां योगेश चंद्राकर और सचिन पटेल पहले से मौजूद थे जो  पुरानी रंजिश को लेकर सभी एक राय होकर  गंदी गंदी गालियां देने लगे और सचिन पटेल बोल रहा था कि तू मेरे खिलाफ कोर्ट में बयान देता है कहकर सभी एक राय होकर  गंदी गंदी गाली गलौज दिये फिर योगेश चंद्राकर और टिकेश्वर चंद्राकर ने  गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर जमीन में पटक दिये और  दोनों हाथ को पकड लिये थे फिर सचिन पटेल अश्लील गाली गलौज कर  मेरे खिलाफ बयान देगा कहते हुये आज तुझे नहीं छोडूगा कहकर अपने पास रखे लोहे का मोटर सायकल का साकअप से  बांये हाथ में और खिलेश भोसले ने  गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर अपने पास रखे लोहे का हथौडा से दाहिने पैर में मारपीट किये हैं जिससे  बायें हाथ की कोहनी के पास एवं दाहिना पैर में चोंट लगकर खून निकला है। घटना के दोस्त गणेश साहू और मुक्ता यादव ने देखें है ईलाज हेतु डायल 112 के माध्यम से जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गये थे प्राथमिक उपचार क बाद वहां से रिफर करने पर सोहम हास्पीटल महासमुंद में भर्ती था  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!