महासुमंद

महासमुंद : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु कौशल परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

महासमुंद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला महासमुन्द में संविदा भर्ती हेतु 24 मार्च 2024 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आई. नागेश्वर राव ने बताया कि उक्त भर्ती की आगामी कार्यवाही हेतु कौशल परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। साथ ही कौशल परीक्षा के लिए दिनांक, समय एवं स्थान की जानकारी भी जिलें के वेबसाईट में जारी किया गया है। कौशल परीक्षा हेतु चयनित अभ्यर्थी अपलोड सूची का अवलोकन कर निर्धारित तिथि समय एवं स्थान में अपनी उपस्थिति दे सकते है। कौशल परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची एवं जानकारी जिलें के वेबसाईटhttps://mahasamund.gov.in/ एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!