सरायपाली

सरायपाली:किशोर पब्लिक स्कूल कलेंडा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सरायपाली। किशोर पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल कलेंडा-तोरेसिंघा में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यादायिनी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि पालक समिति अध्यक्ष श्री लोकनाथ मेहेर एवं विशिष्ट अतिथि भूतपूर्व जनपद पंचायत सदस्य श्री विजय प्रधान ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी सहभागिता निभाई।
ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इसके पश्चात बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।
मुख्य अतिथि श्री विजय प्रधान ने अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुषों के योगदान एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संदेश दिया। वहीं विद्यालय के प्राचार्य श्री एन.एस. तांडी ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्राप्त आजादी को सदैव अक्षुण्ण रखने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने, गृहकार्य पूरा करने तथा माता-पिता एवं गुरुजनों की आज्ञा मानने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों में देशप्रेम की भावना जागृत करने और उनके व्यक्तित्व विकास के लिए शिक्षा को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर विद्यालय संचालक श्री किशोर बाघ, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्राचार्य श्री तांडी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन पर प्रसन्नता जताई और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!