शहर के चारों चर्च में अलग-अलग तरह से मनाया जा रहा क्रिसमस डे

मसीही युवा योद्धा समिति के द्वारा निकाली गई रैली
काकाखबरीलाल,सरायपाली। 24 दिसम्बर की रात्रि क्रिसमस डे के लिए नगर सहित ग्रामीण अंचलों के सभी चर्चों में सजावट लगभग पूरी हो चुकी है. आज रात्रि 12 बजे प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर केक काटकर उत्सव मनाया गया. इसके लिए शहर के चार चर्च में अलग-अलग प्रकार से कार्यक्रम आयोजित किए है। 25 दिसम्बर को क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है. सरायपाली झिलमिला स्थित मेनोनाईट चर्च में प्रभु यीशु के जन्मउत्सव मनाने के लिए विगत सप्ताह भर से घर घर जाकर मंजीरा मृंदग के साथ केरल सिंगिंग करते हुए प्रभु के जन्म का शुभ समाचार बताया गया. रविवार को धन्यवादी पर्व का भी आयोजन किया गया. जिसमें पूरे वर्ष की कमाई का कुछ अंश स्वेच्छा से सामाजिक लोगों के अलावा अन्य समाज के लोगों द्वारा भी चढ़ावा दिया गया. इसके पश्चात रात्रि को चरणी भेंट, ड्रामा कार्यक्रम आयोजित होगा.

जानकारी के मुताबिक चरणी भेंट के लिए लोगों को एक-एक लिफाफा दिया गया है. प्रभु यीशु के जन्म के समय सभी सामाजिक जन उसके चरणों में लिफाफा भेंट करेंगे एवं चर्च में चरणी भेंट की आराधना की जाएगी. इसके बाद रात भर आनंद उत्सव का कार्यक्रम होगा. क्रिसमस डे पर सुबह 9 बजे से विशेष आराधना गिरजाघरों में किया जाएगा. कूटेला स्थित केथोलिक चर्च में विगत 2 दिसम्बर से सजावट का कार्य शुरू हो गया है. इसके अंतर्गत आने वाले गांवों में भी केरल सिंगिंग के द्वारा क्रिसमस पर्व पर उपस्थित होने का संदेश दिया गया. चर्च के अंदर गुब्बारे, थर्माकोल डोक ोरेशन से सजाया गया है. परिसर में ही बड़ा चरनी एवं गौशाला बनाया गया है. जहां पर रात को प्रभु यीशु का जन्म समय पर केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए आराधना की जाएगी. लगभग 2 घंटे तक कार्यक्रम भी चलेगा. इसी तरह विलिवर ईस्टर्न चर्च में भी प्रभु यीशु के जन्म दिन मनाने के लिए रात में संगीत के साथ ड्रामा एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है. जिसमें सामाजिक जन जन्म उपरांत मिष्ठान वितरण एवं सामुहिक रूप से उत्सव मनायेंगे.
आधारशीला संस्थान चर्च में भी रात्रि 10 बजे से रात भर ड्रामा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कल 23 दिसम्बर को इनके द्वारा रैली का आयोजन किया गया था जो ईवास स्कूल से निकलकर पुराने पेट्रोल पंप के पास सम्पन्न हुआ. जिसमें सैकड़ों लोग पहुंचे हुए थे इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित हुआ था. रात्रि में टावरपारा स्थित चर्च के सामने बने चबूतरे में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे जाने की जानकारी है. इसके अलावा बलोदा एवं छुईपाली में भी क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया जा रहा है।























