पिथौरा

15 वर्षिय स्कूली छात्रा ने स्कुल मिट्टी तेल डाल कर की आत्महत्या

देव पटेल,काकाखबरीलाल/पिथौरा । समीपस्थ ग्राम गोंडबहाल में एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा ने अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या कर लिया । लडकी का नाम हेमा निषाद उम्र लगभग 15 वर्ष है सूत्रों से जानकारी के अनुसार लड़की ग्राम गोंडबहाल में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी । ग्रामीणों के अनुसार यह घटना आज सुबह लगभग 9 बजे के आसपास बताई जा रही है । घटना के समय वहां बहुत लोग उपस्थित थे लेकिन किसी ने बीच बचाव की कोशिश नही किया । जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की की सांस चल रही थी जिसे पिथौरा पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस की मद् द से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया । जिसे डाक्टरों ने मृत घोषित किया । जिसके बाद पुलिस द्वारा पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया । कारणों का पता अज्ञात है । पिथौरा पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी हुई है ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!