सरायपाली

सरायपाली: नेवता भोज का आयोजन किया गया

 

सरायपाली।पी एम पोषण योजना अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल , बीआरसी देवानंद नायक और संकुल समन्वयक घनश्याम दास के मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में नेवता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें हमारे शाला परिवार के रसोईया सुहावन बाई एवं उनके परिवार के द्वारा बिजातीपाली स्कूल के बच्चों को नेवता भोज दिया गया।छोटे बच्चों के साथ लगाव ,शाला को अपने परिवार मानते हुए स्कूल के बच्चों, शिक्षकों ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दाल ,चावल, गोभी टमाटर की सब्जी, खीर ,बड़ा और जलेबी दिया गया। बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाया, बच्चे बहुत प्रसन्न हो गए। विद्यालय के प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल ने कहा की नेवता भोज का यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा है । इस प्रकार के कार्यक्रम से शाला और समुदाय में आपसी सहयोग और भावनात्मक विकास में वृद्धि के साथ आपसी संबंधों को मजबूती प्रदान करती है। शाला परिवार ने नेवता भोज के लिए रसोईया सुहावन मानिकपुरी और उनके परिवार को आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में शाला के शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर, रसोईया सुहावन बाई, कमला बाई, पुतलीचौहन, नीला मानिकपुरी, सुशीला चौहान,भगवती उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!