सरायपाली
सरायपाली: इंश्योरेन्स एम्पलाईज यूनियन के 52 वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन आगामी 10 से


सरायपाली (काकाखबरीलाल).रायपुर डिवीजन इंश्योरेन्स एम्पलाईज यूनियन के 52 वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन आगामी 10 से 12 फरवरी तक किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान 10 फरवरी को प्रातः 10 बजे से एलआईसी के आईपीओ, बीमा क्षेत्र में एफडीआई को 74 प्रतिशत करने, श्रम कानूनों संहिताकरण किए जाने, केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, मंहगाई एवं सांप्रदायिकता के खिलाफ रैली निकाली जाएगी। साथ ही 11 बजे खुला सत्र, 3 बजे प्रतिनिधि सत्र तथा 11 व 12 फरवरी को प्रातः 10 बजे से प्रतिनिधि सत्र प्रारंभ किया जाएगा।

AD#1































