सरायपाली

सरायपाली: खैर लकड़ी जप्त

महासमुंद वन मंडलाधिकारी पंकज राजपूत एवं अनिल भास्करन उप वन मंडलाधिकारी सरायपाली के निर्देशन में प्रत्युष टाण्डेय परिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर सरायपाली परिक्षेत्र अंतर्गत बेलटिकरी से सागरपाली मार्ग के बीच में वाहन की तलाशी के दौरान दिनांक 7.6.2024 को लगभग शाम 6 बज के 10 मिनट में टाटा 407 वाहन क्रमांक CG 05 D 0804 को रोक कर जांच किया गया,जांच के दौरान उस वाहन पर गिला खैर प्रजाति का लकड़ी मिला l
1,आरोपी अगस्ती वल्द आनंद जाति मेहेर,ग्राम कुड़ापाली(वाहन चालक)
2,रमणी वल्द हाडू जाति महार ग्राम पधानपाली(सहयोगी)जिला बरगड़ उड़ीसा द्वारा टाटा 407 वाहन में भरी हुई गिला खैर लकड़ी के संबंध में किसी प्रकार का वैध कागजात नही होना बताया l
उनसे गिला खैर लकड़ी के संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया की प्रशांत लुहराचट्टी के कहने पर रोहित प्रधान ग्राम कठारपाली एवं बबलू ग्राम तबडा के साथ उक्त लकड़ी को ग्राम मल्दामाल से लुहराचट्टी लुकुढाबा(प्रशांत ढाबा)के पास ले जाना बताया गया l
गिला खैर लकड़ी से भरी टाटा 407 को अवैध लकड़ी परिवहन पर संलिप्ता पाए जाने पर भारतीय वन अधिनियम 1927 के विभिन्न धाराओं के अंतर्गत जब्त कर वाहन को राजसात हेतु प्राधिकृत अधिकारी को उपवनमंडलाधिकारी सरायपाली को प्रस्तुत किया गया l
टाटा 407 में भरे जप्त वनोपज 201 नग,1,811 घ.मी.जिसका अनुमानित मूल्य 22041.00,टाटा 407 जिसका अनुमानित मूल्य 170000.00 योग 192041.00 का आकलन किया गया है l
संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख रूप से रविलाल निर्मलकर स.प.अ बलौदा,मुकेश कुमार निषाद बी.एफ.ओ.,सुनील कुमार जमीदार बी.एफ.ओ,ज्वाला प्रसाद पटेल,ललित पटेल,दिनेश प्रधान बी.एफ.ओ.एवं वन विभाग सरायपाली के सभी अधिकारी/कर्मचारी,सुरक्षा श्रमिको का सहयोग रहा l

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!