पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव संपन्न सरायपाली

काकाखबरीलाल@ सरायपाली। आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित प्रेरणा कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के 32 विद्यालयों से चयनित 62 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने मानक संचालन नियमों के अनुसार निर्धारित दो विषयों—“विकसित भारत” तथा “समाज एवं राष्ट्र के प्रति मेरा योगदान”—पर अपनी प्रतिभा, विचारशीलता और अभिव्यक्ति कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन कविता, निबंध, पेंटिंग के माध्यम से किया। प्रथम चरण के उपरांत निर्णायक मंडली द्वारा 15 छात्र एवं 15 छात्राओं का चयन साक्षात्कार हेतु किया गया।
साक्षात्कार प्रक्रिया का संचालन प्रतिष्ठित निर्णायक मंडली -श्री प्रदीप नारायण सेठ, श्री शैलेंद्र कुमार नायक, श्री शांति कुमार तिर्की, श्रीमती रोहिता बंसोड एवं श्रीमती अर्चना तिवारी द्वारा किया गया। बहु-चरणीय चयन प्रक्रिया से गुजरने के पश्चात जिले से एक छात्र एवं एक छात्रा का अंतिम चयनकिया जाएगा, जिन्हें प्रेरणा स्कूल बड़नगर, मेहसाणा (गुजरात) में एक सप्ताह के लिए अनुभव-आधारित एवं मूल्यपरक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव के सफल आयोजन में विद्यालय के समर्पित शिक्षकों श्री संजीव कुमार दाश श्री अमित सिंह, श्री विनय कुमार पांडे, श्री अवधेश विक्रमश्री मुकेश कुमार मंजरवे, श्री अभिकल्प यदु, श्री गिरीश चंद्र बेहेरा, श्रीमती संतोष कुमारी श्रीमती किरण मौर्य श्रीमती स्वाति कुमारी, श्रीमती प्रिया कुमारी, सुश्री दीपिका निषाद, सुश्री मेघा पाढ़ी, श्रीमती मोनिका सुश्री गंगा साहू एवं एवं विद्यालय के समस्त विद्वान शिक्षक शिक्षिकाओं सहित कार्यक्रम के संयोजक श्री अनिल कुमार का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रभारी प्राचार्य महोदय ने विद्यालय में पधारे समस्त प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रकार जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव उत्साह, अनुशासन और प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
























