सरायपाली
सरायपाली :विद्यालय में संडे क्लास की अभिनव पहल

सरायपाली ! शासकीय आत्मानंद विद्यालय में विद्यालय शिक्षकों द्वारा एक अभिनव प्रयोग के तहत स्वामी आत्मानंद सरायपाली में संडे क्लास लगाए जाने की पहल की गई थी । शिक्षकों के इस पहल को छात्रों के साथ ही पालकों ने भी सराहा व अपने बच्चो को रविवार को भी छुट्टी होने के बावजूद भेजने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।
लगातार रविवार सफलता को देखते हुवे अब छात्र छात्राओं में भी रुचि आने लगी है व निरंतर संख्याओं में बढ़ोतरी भी हो रही है । लगाए गए क्लास में बहुत अधिक संख्या में बच्चों ने भाग लिया ।

स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिवार के साथ-साथ विकासखंड के अन्य टीचर्स भी स्वेच्छा से प्रेरित होकर अपने शिक्षा का दान दे रहे जिसमे शिक्षकों का सहयोग रहा जिसमें वीरेंद्र कर अनिल प्रधान शैलेंद्र नायक जी ने क्लास में अपना योगदान दिया है
AD#1

























