सरायपाली

110 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी चढे़ पुलिस के हत्थे

(सरायपाली काकाखबरीलाल).सरायपाली पुलिस को कुछ दिनों पूर्व लंबर के पास स्थित गांव से महासमुन्द जिले में सबसे बड़ी सफलता 150 लीटर महुवा शराब व 50 बोरी महुआ पास जप्त किये जाने के बाद कल पुलिस को फिर एक बड़ी सफलता काकेँनचुआं में मिली जहां से भारी मात्रा में 110 लीटर महुवा शराब जप्त किया गया । इस बीच छोटे छोटे अनेक प्रकरण भी बनाये गये ।           टीआई मल्लिका तिवारी ने जानकारी देते हुवे बताया कि पुलिस अधीक्षक महासमुंद  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेमभुलकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विकास कुमार पाटले के मार्गदर्शन में थाना सरायपाली क्षेत्र में लगातार अवैध शराब परिवहन व  बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है एवं सतत कार्यवाही की जा रही  है । कल दिनांक 01/05/2020 को मुखबिर सूचना पर ग्राम काकेनचुआं में सुरितराम के खेत मे पीपल झाड़ के नीचे भारी मात्रा में महुवा शराब बनाने की सूचना पर रेड कार्याही किया गया जहां पर सुरितराम पिता लाभोसीदार उम्र 36 वर्ष तथा सम्पतराम साहू पिता जलिधर साहू उम्र 50 वर्ष निवासी काकेनचुवां के द्वारा दो भट्ठा चढ़ा कर महुवा शराब बनाते हुए पाये जाने पर आरोपियों के कब्जे से एक 200 लीटर वाली ड्रम में करीबन 100 लीटर तथा 5 – 5 लीटर वाली जरकिन में भर हुआ 10 लीटर कुल 110 लीटर महुआ शराब कीमती 11000 ₹ एवं शराब बनाने का सामान 6 नग छोटा बड़ा गंजी , एक बाल्टी एवं 2 ड्रम जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!