सरायपाली

सरायपाली:जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाई-भतीजे पर मारपीट का आरोप जानिए मामला

सरायपाली। ग्राम ढुटीकोना में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपने बड़े भाई और भतीजे के खिलाफ थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 2 सितंबर की रात करीब 9.30 बजे पीड़ित खाना खाने के बाद गांव के सार्वजनिक रंगमंच के पास बैठा था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई दुधनाथ बरिहा जमीन को लेकर विवाद करने लगा और गाली-गलौज करने के बाद अपने घर चला गया।
कुछ देर बाद पीड़ित अपनी पत्नी पुनीमोती बरिहा और बेटी ईशा बरिहा के साथ गांव के स्कूल के पास बातचीत कर रहा था। तभी दुधनाथ बरिहा और उसका बेटा हुलेश बरिहा डंडा लेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दोनों ने डंडे से पीड़ित के सिर, दोनों हाथ और शरीर पर वार किया, जिससे उसे चोटें आईं।
घटना के दौरान पीड़ित की पत्नी और बेटी मौके पर मौजूद थीं, जिन्होंने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित अपने साधन से शासकीय अस्पताल सरायपाली पहुंचा और उपचार कराने के बाद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!