महासमुंद:ठेला के पास खडी़ बाईक पार

महासमुंद (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में भुनेश्वर चन्द्राकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड न0 18 कुर्मीपारा महासमुंद का रहने वाला है कक्षा 12 वी तक पढाई किया है, खेती किसानी का काम करता है। कि दिनांक 28.06.24 को अपने मोटर सायकल बजाज प्लेटिन क्रमांक CG 06 k 1683 से महासमुंद शहर बरौंडा चौक से हनुमान मंदिर के पास घुमने आया था, रात्रि करीबन 08.30 बजे मोटर सायकल को हनुमान मंदिर के पास खडी कर पान ठेला में गुटखा खाने के लिये गया था, मोबाईल फोन में काल आने से बातचीत कर रहा था, कुछ देर बाद करीब 09.00 बजे मोटर सायकल के पास आया तो देखा मोटर सायकल जहा खडी किया था वहा पर नहीं था, आस पास पता तलाश किया कोई पता नही चला। पुरानी इस्तेमाली बजाज प्लेटिना मोटर सायकल क्र0 CG 06 K 1683 इंजन नंबर DUMBSD32960 एवं चेचिस नंबर MD2DDDZZZ6WD40365 है किमती करीबन 7000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। घटना के संबंध में दोस्त कुंदन महाराज को बताया पुलिस ने 379-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























