तुमगांव:शराब को लेकर कहासुनी बनी मारपीट की वजह, पुलिस ने दर्ज किया केस

तुमगांव। वार्ड क्रमांक 08 निवासी अरविंद ने तुमगांव पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह रोजी-मजदूरी का काम करता है। प्रार्थी के अनुसार 30 मई 2026 की रात करीब 11 बजे वह बाजार चौक स्थित फ्रीडम चौक में यशवंत बंजारे के साथ बातचीत कर रहा था।
इसी दौरान रोशन बांधे अपने साथी नरेश पुरैना के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि रोशन बांधे ने अपने साथी से कहा कि उसे शराब पिलाने से अच्छा वह अरविंद मन्नाडे को शराब पिलाएगा। इस पर अरविंद ने कहा कि वे लोग स्वयं खाएं-पीएं, उसे क्यों पिलाएंगे।
इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया। शिकायत के अनुसार रोशन बांधे ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी बाईं आंख के ऊपर चोट आई। आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी तथा गंदे नाले में डुबाकर मारपीट भी की।
पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।






























