पटेवा

पटेवा :रेत फेंकने की बात पर विवाद, एक ही परिवार के कई लोगों से मारपीट; मामला दर्ज

पटेवा। थाना क्षेत्र के ग्राम रामाडबरी में रेत फेंकने की बात को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। प्रार्थी समारू सोनटके ने पुलिस को बताया कि वह खेती-किसानी का काम करता है और घटना के समय अपने घर के सामने रेत छान रहा था।
समारू के अनुसार, इसी दौरान शंकर सोनटके ने रेत फेंकने की बात को लेकर आपत्ति जताई और कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा। जब उसने गाली देने से मना किया, तो नरेन्द्र सोनटके ने हाथ-मुक्कों और चप्पल से उसकी पिटाई कर दी।
प्रार्थी ने बताया कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी सीताबाई के साथ भी प्रेमीन सोनटके, संगीता और महेश्वरी ने मारपीट की। वहीं उसके पुत्र किशन सोनटके के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। घटना में समारू के पीठ, पत्नी सीताबाई के बाएं जांघ व कंधे तथा पुत्र किशन के बाएं गाल में चोटें आई हैं।
शिकायत के आधार पर पटेवा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 191(2) एवं 296 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!