महासुमंद

महासमुंद : श्री अन्न (मिलेट्स) के महत्व पर 2 अगस्त को कार्यशाला का आयोजन

श्री अन्न (मिलेट्स) के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘‘स्वास्थ्य और टिकाऊ कृषि के लिए श्री अन्न (मिलेट्स) एक वरदान हैं’’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला सह संवादात्मक सत्र का आयोजन 2 अगस्त 2026 को दोपहर 2ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक जिला पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में किया जाएगा।
कार्यशाला में देश के प्रसिद्ध कृषि विशेषज्ञ एवं मिलेट्स मैन ऑफ इंडिया डॉ. खादर वली मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। वे किसानों के साथ संवाद करते हुए श्री अन्न (मिलेट्स) की खेती, प्राकृतिक कृषि, पोषण सुरक्षा, जल संरक्षण, कम लागत वाली खेती तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच मिलेट्स की उपयोगिता पर विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।
यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार चंद्रवंशी, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, जिला प्रशासन तथा कृषि विभाग के समन्वय से आयोजित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने जिले के सभी कृषकों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) तथा कृषि से जुड़े हितधारकों से इस कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्री अन्न (मिलेट्स) आधारित खेती एवं उसके लाभों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!