पंचम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बसना में हर्षोल्लास के साथ मनाया

संतोष पटेल,बसना- में पंचम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मंडी प्रांगण बसना में धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी ,सहायकविकासखंड अधिकारी ,समाज कल्याण विभाग ,तहसीलदार ,शिक्षक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी इनके अलावा बसना नगर के सामाजिक कार्यकर्ता, पतंजलि योगपीठ, ब्रह्म कुमारी, आर्ट आफ लिविंग, जनप्रतिनिधि ,छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक लगभग 500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में सम्मिलित हुए। इस शिविर की संचालन राज्य स्तरीय मुख्य प्रशिक्षक रोहित शर्मा, डीजेंद्र कुर्रे, सालिक टंडन के द्वारा योग शिविर संचालन किया गया। यह योग प्रशिक्षण आयुर्वेद योग व प्राकृतिक चिकित्सा यूनानी सिद्धा एवं होम्योपैथी मंत्रालय भारत भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सामान्य योग अभ्यासक्रम प्रोटोकोल के तहत 7:00 से 8:00 योगाभ्यास करवाया गया। जिसमें सर्वप्रथम योग प्रार्थना शिथिलीकरण अभ्यास में ग्रीवा चालन ,स्कंध संचालन ,कटी चालन, घुटना संचालन, अन्य विधि को विधिगत से समय अनुसार योगाभ्यास करवाया गया ।इसके पश्चात खड़े होकर किए जाने वाले आसन में ताड़ासन, वृक्षासन ,पादहस्तासन, अर्धा चक्रासन, त्रिकोणासन में योगाभ्यास करवाया गया। साथ ही साथ इन आसनों के लाभ सावधानियां भी बताया गया। बैठकर किए जाने वाले आसन में भद्रासन ,वज्रासन ,अर्ध उष्ट्रासन, उष्ट्रासन ,ससकासन ,वक्रासन,मुख्य रूप से था। इसके पश्चात उदर के बल लेटकर किए जाने वाले आसन में मकरासन, भुजंगासन, सल भासन, पीठ के बल किए जाने वाले आसन सेतुबंध आसन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन, सवासन प्रोटोकॉल के तहत करवाया गया ।इन के पश्चात कपालभाति प्राणायाम, नाड़ी शोधन में अनुलोम विलोम शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम इसके पश्चात ध्यान करवा कर संकल्प करवाया गया अंत में शांति पाठ करवाकर प्रोटोकाल की अंतिम योगाभ्यास पूर्ण कराया गया। अंत में पतंजलि योगपीठ के प्रमुख श्री एस के श्रीवास्तव जी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर योग शरीर मन और बुद्धि को जोड़ता है ।आज योग मानवता को भी जोड़ रहा है हम को नियमित योगाभ्यास करना चाहिए ।जिससे हमारा व्यक्तित्व सुंदर हो ।तनाव से मुक्तजीवन हो। बीमारी से मुक्त जीवन हो। स्वस्थ जीवन हो ।प्रेरित कर एक सुखी जीवन की प्राप्ति का मार्ग एक ही है वह है योग बताया गया। इसका लाभ बसना अंचल के सभी जन मानस को लाभ प्राप्त होगा।योग हमारे जीवन को बेहतर बनाता है।इस योग में योग विकास जन कल्याण समिति से मुख्य रूप से अमित कुमार राठौर, शांतम कश्यप जी का उपस्थिति रहा ।आज बसना के सभी सरकारी स्कूलों में अस्पताल में आंगनबाड़ी में एवम् अन्य सरकारी जगहों पर योगाभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया हम सभी योग के प्रति जुड़ने एवम् आगे बढ़ने के लिए कृत संकल्पित है।

























