महासुमंद

महासमुंद: इस… दिन बंद रहेगी शराब दुकान

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री प्रभात मलिक ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतगणना तिथि मंगलवार 4 जून 2024 को लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 9 महासमुंद का मतगणना कार्य निर्विघ्न एवं निष्पक्षता पूर्वक संपन्न करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 241 के अंतर्गत सदस्य शक्तियों का प्रयोग करते हुए मतगणना क्षेत्र की मदिरा दुकानों को संपूर्ण दिवस बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है। जिसके अंतर्गत देशी मदिरा दुकान स्टेशन रोड, देशी मदिरा दुकान बेमचा रोड, विदेशी मदिरा दुकान एकता चौक, विदेशी मदिरा दुकान शीतलीनाला, विदेशी प्रीमियम मदिरा दुकान महासमुंद, एफएल- 3 होटल सपना बर एंड रेस्टोरेंट महासमुंद एवं देशी मदिरा भंडारण भंडागार महासमुंद को संपूर्ण दिवस बंद रखने निर्देशित किया है। मतगणना स्थल क्षेत्र में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!