सरायपाली: विविध कार्यक्रम आयोजित

सरायपाली शासकीय हाई स्कूल रोहिना में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित कर मतदान केंद्र रोहिना में शत प्रतिशत मतदान करने छात्रों के माध्यम से मतदाताओं को नेवता भेजा गया।
व्याख्याता कमलेश साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हाई स्कूल की ओर से सरपंच प्रतिनिधि चूड़ामणि साहू को नेवता ( आमंत्रण) देते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करते हुए प्रभारी प्राचार्य एके जायसवाल ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम दिव्या गंधेल, द्वितीय टिंकल सेठ, तृतीय संतोषी टेकाम, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम नीता जगत, द्वितीय दिव्या गंधेल एवं तृतीय प्रिया सागर रही, जिन्हें सरपंच प्रतिनिधि ने मेडल पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर व्याख्याता केके साहू, प्रधान पाठक टीआर पटेल, शिक्षक एके पटेल, एसके पटेल, सहायक शिक्षक कैलाश कमार, लीला पटेल आदि उपस्थित थे।




























