महासुमंद

पिथौरा-बागबाहरा में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, स्वच्छता पर विशेष जोर

महासमुंद। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं कलेक्टर महासमुंद के निर्देशानुसार बारिश के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में होटल एवं ढाबों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में अभिहित अधिकारी महासमुंद के मार्गदर्शन में पिथौरा एवं बागबाहरा विकासखंड के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मेसर्स कोस्तुभ रेस्टोरेंट, विश्वा फैमिली ढाबा, छत्तीसगढ़ फैमिली ढाबा, तिवारी स्वीट्स, प्रतीक रेस्टोरेंट, पराग स्वीट्स, Gen-2 रेस्टोरेंट तथा यश फैमिली ढाबा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यश फैमिली ढाबा में स्वच्छता संबंधी कमियां पाए जाने पर सुधार के लिए इंप्रूवमेंट नोटिस जारी करने की अनुशंसा की गई। वहीं, जांच के लिए पनीर का एक प्रवर्तन नमूना भी लिया गया।
निरीक्षण के दौरान सभी प्रतिष्ठान संचालकों को बरसात के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने एनालॉग पनीर के प्रतिबंध का कड़ाई से पालन करने तथा पनीर की खरीदी और उपयोग से संबंधित दस्तावेजों का उचित संधारण करने की सलाह दी।
इसके अलावा ईसी गतिविधि के तहत सभी प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से संबंधित पाम्पलेट और पोस्टर वितरित कर सुरक्षित खाद्य व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!