महासुमंद

तेदुकोना: घर घुसकर कीमती जेवरात ले उड़ा चोर

तेदुकोना। आरक्षी केंद्र अंतर्गत घर घुसकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा कीमती जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। ओमप्रकाश ठाकुर ने पुलिस को बताया कि वह,  ग्राम बगारपाली- पोस्ट – घोंच, थाना तेन्दूकोना, जिला महासमुन्द (छ.ग.) का निवासी है।  घर में दिनांक 27.04.2026, दिन सोमवार को लगभग सुबह 8.00 से 9.00 बजे के बीच में एक अनजान व्यक्ति आया और  पिताजी से बोला कि भैया कहां है, आपका लड़का छड़ मंगाया है। 12 क्विंटल छड़ जिसमें 8 क्विंटल छड़ रखूंगा बोला है और बाकी 4 क्विंटल को मैं खुद रखूंगा इस प्रकार बोला और पैसा मांगने लगा, फिर आपके लड़का से बात कर रहा हूं  कहकर खुद मोबाईल से बात करने लगा और बोल रहा था कि आलमारी के ऊपर में चाबी रखा है उसके तुरंत बाद बोला कि नहीं रूम अंदर के दूसरे आलमारी में पैसा है और अंदर जाकर चाबी को गद्दा के नीचे है कहकर खुद ढूंढ़ने लगा, फिर यहां पर नहीं है बैग में है बोल रहा है कहकर बैग को ढूंड़ने पर चाबी अनजान व्यक्ति को मिल गया और  पिताजी को गुमराह कर आलमारी के लॉकर में रखे सोना-चांदी को अज्ञात चोर ले गया। चोरी किये गये सामान का विवरण निम्न है – 1. सोना का हार – 1 नग – 14.760 ग्राम ,2. सोना का रानी हार 1 नग – 22 ग्राम ,3. सोना में 10 नग लॉकेट (माला) बड़ा वाला- 10 ग्राम ,4. सोना के 5 नग लॉकेट माला छोटा – 5 ग्राम ,5. कान के झुमका (एक जोड़ी) – 15 ग्राम ,6. सोना का अंगूठी – 5 ग्राम ,7. कान का बाली (एक जोड़ी) – 2 ग्राम ,8. चांदी का पायल एक जोड़ी (बड़ा) – 300 ग्राम ,9. चांदी का पायल एक जोड़ी (छोटा) – 150 ग्राम ,10. चांदी का करधन 1 नग – 300 ग्राम ,11. बिछिया 4 नग । अनुमानित लगभग 10 लाख रूपये । पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!