महासमुंद: यूवक की पैसा लेकर फरार हुआ अज्ञात ठग मामला दर्ज

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत अज्ञात व्यक्ति द्वारा यूवक से पैसा लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। हिरावन लाल पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम घुंचापाली थाना खल्लारी में रहता है पांचवी तक पढा लिखा है । खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 24/04/2026 को 10 बजे डुमरपाली में बस बैठकर महासमुंद जिला सहकारी बैंक पैसा निकालने आया था बैंक से 500-500 सौ का नोट का दो बंडल कुल 92000/- रूपये था जिसे फुल पैंट के जेब में रख कर बैक से ग्राम परसदा के यादराम के मोटर सायकल मे बैठकर सोनार दुकान तक आया मै कुछ सोना चांदी का रेट पुछने के बाद पैदल बस स्टैण्ड चला गया बस का समय नही होन से पैदल जा रहा था तभी एक व्यक्ति जो मुह में कपडा ढंका था मोटर सायकल से आया और अपने मोटर सायकल में बैठाया और घर छोडने की बात बोला था उनकी बातों आकर उनके मोटर सायकल में बैठ गया मोटर सायकल का चालक अपनी मोटर सायकल में बैठाकर पुराना मण्डी के पास सुनसान जगह पर ले जाकर पैसा मांगने लगा तब पैंट के जेब में रखे पैसे को डर कर हाथ में रखा तभी वह व्यक्ति हाथ से दो बंडल रूपये कुल 92000/- रूपये को छिन कर भाग गया पुलिस ने 304(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























