महासुमंद

महासमुंद:खेत में खाद सिंचाई करने गया किसान, लौटकर देखा तो बाइक गायब

महासमुंद। नयापारा स्थित फुटहा बांधा के पास खेत में खाद सिंचाई करने गए युवक की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 12 पिटियाझर निवासी ओम प्रकाश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने खेत में खाद सिंचाई करने गया था। खेत में काम पूरा करने के बाद वापस लौटने पर वहां खड़ी उसकी हीरो होंडा पैशन मोटरसाइकिल क्रमांक CG06A5038 गायब मिली। बाइक की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद 14 सितंबर को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!