सिंघोडा

सिंघोड़ा :अज्ञात बाइक चालक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, उपचार के दौरान मौत

सिंघोड़ा। क्षेत्र के दीवानपाली पुल के पास वर्ष 2020 में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, राजेन्द्र नायक (33) निवासी दीवानपाली 31 जुलाई 2020 को सिंघोड़ा से अपने घर लौट रहा था। दीवानपाली पुल के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उसकी मोटरसाइकिल क्रमांक CG06GF1635 को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में राजेन्द्र के सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी सरायपाली से रायपुर रेफर किया गया, जहां मेकाहारा और बाद में डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उपचार कराया गया।
उपचार के दौरान 6 अगस्त 2020 को दोपहर करीब 3:30 बजे राजेन्द्र नायक की मौत हो गई। डीकेएस अस्पताल की रिपोर्ट में मृत्यु का संभावित कारण हेड इंजरी बताया गया। थाना सिंघोड़ा में मर्ग क्रमांक 06/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की गई। मर्ग इंटीमेशन, पीएम रिपोर्ट, परिजनों व गवाहों के कथन तथा संपूर्ण जांच के आधार पर पुलिस ने पाया कि अज्ञात मोटरसाइकिल चालक की टक्कर से सिर में आई गंभीर चोट के कारण राजेन्द्र की मृत्यु हुई।
पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 304(ए) भादवि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!