सिंघोडा

सिंघोड़ा : यहां पुलिस का शिकंजा, कार से 18 पैकेट गांजा बरामद

सारायपाली/सिंघोड़ा। महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-53 स्थित रेहटीखोल के पास एक जेट्टा कार से 37.940 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 18.97 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में बिहार निवासी श्रवण कुमार यादव (39 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर एक सिल्वर रंग की JETTA कार (MH-02-CD-3140) में गांजे की खेप लाई जा रही है। सूचना पर एसडीओपी को अवगत कराकर पुलिस टीम ने रेहटीखोल में घेराबंदी की। वाहन को रोककर तलाशी लेने पर डिक्की में बनाए गए गुप्त चैंबर से 18 पैकेटों में 37.940 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा ओडिशा के मदनपुर रामपुर से रायपुर लेकर जा रहा था। पुलिस ने गांजे के अलावा तस्करी में प्रयुक्त कार, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित कुल लगभग 25.03 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!