छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से नीलिमा बनीं आत्मनिर्भर, घर से शुरू किया सफल सिलाई व्यवसाय

मोहला। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना प्रदेश के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना का लाभ लेकर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम मोहला की निवासी श्रीमती नीलिमा देवांगन ने सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने घर से सफल स्वरोजगार शुरू किया है।
नीलिमा ने जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, मोहला में सिलाई (टेलरिंग) ट्रेड का निःशुल्क प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें आधुनिक सिलाई-कढ़ाई, मशीन संचालन, कपड़ों की कटिंग तथा व्यवसाय से जुड़ी तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से उनके कौशल और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्होंने नौकरी की प्रतीक्षा करने के बजाय घर से सिलाई का कार्य शुरू किया। वर्तमान में वे महिलाओं और बच्चों के विभिन्न प्रकार के वस्त्र तैयार कर रही हैं। इस कार्य से उन्हें प्रतिमाह लगभग ₹5 से 6 हजार की नियमित आय हो रही है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
नीलिमा का कहना है कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना ने उन्हें केवल एक हुनर ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास भी दिया है। अब वे अपने स्वरोजगार का विस्तार कर अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ना चाहती हैं।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कौशल विकास विभाग, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज मोहला एवं जिला प्रशासन को देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण युवाओं के लिए सम्मानजनक रोजगार और बेहतर भविष्य की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!